बंटू ढाबे पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जेष्ठ पुत्र रामू पहुंचे , ढाबा संचालक ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर :- मालनपुर क्षेत्र के समीप संचालित बंटू ढाबे पर मध्य प्रदेश - विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जेष्ठ पुत्र रामू भैया पहुंचे और ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू के साथ बैठकर चर्चा की इस अवसर पर ढाबा संचालक श्री परिहार ने उन्हें माला पहनाकर और सोल श्री फल भेंट कर उनका सम्मान किया।यह भेंट स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई। इस अवसर पर रामू भैया ने कहा कि बंटू ढाबा अपने स्वादिष्ट खाने और अच्छी सेवा के लिए जाना जाता है। रामू भैया की इस भेंट से ढाबा प्रबंधन में खुशी का लाहौल है। यहां बता दें की ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कट्टर व विश्वसनीय कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैंl इस अवसर पर के पी अर्जरिया कॉन्ट्रेक्टर, आनंद मिश्राकॉन्ट्रेक्टर आदि कई क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

