पुलिस थाना  करैरा जिला शिवपुरी के सहायक  उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान व प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव को  करैरा  के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया

  • Share on :

करैरा।  पुलिस थाना करैरा के सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान  को नशामुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ,साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान सेफ क्लिक में आम जनता को जागरुक करने के लिए  व फरारी, स्थाई गिरफ्तारी वारंटी व गिरफ्तारी  वारंटियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन को लेकर सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान को स्वतंत्रता दिवस समारोह करैरा के रंगारंग एवं आकर्षक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष करैरा पुष्पेंद्र जाटव , विशिष्ट अतिथि अनुविभागीय अधिकारी करैरा अनुपम शर्मा व सीईओ जनपद पंचायत करैरा हेमंत सूत्रकार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने विगत माह थाना दिनारा जिला शिवपुरी के हत्या के अपराध में 27 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी देवपाल लोधी उर्फ देवपाल आचार्य  को ग्राम लिधोरा थाना बड़ागांव झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाई थी इसके अतिरिक्त उन्होंने करैरा कस्बा के अनेक हिस्ट्री शीटर, गुंडा व बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पटाखा बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की एवं कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को आवारा तत्वों से सुरक्षित रखने हेतु कड़े कदम उठाए । कस्बा करैरा के प्रधान आरक्षक  राजेंद्र यादव को भी गुंडा  ,बदमाश व वारंटी के विरुद्ध अत्यधिक कार्यवाही करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव 
रणजीत टाईम्स न्यूज 24

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper