विश्व कैंसर दिवस पर जिला चिकित्सालय झाबुआ में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित.

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा डॉ. देवेन्द्र भायल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (कैंसर व कीमोथेरेपी) के नेतृत्व में 4 फरवरी, विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय झाबुआ में व्यापक जागरूकता एवं कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन हेतु कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित कर प्रारंभिक पहचान के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कैंसर मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद करते हुए रोग के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर की जांच की गई। कुल 53 मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही नागरिकों को कैंसर से बचाव के उपाय, तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आरएमओ डॉ. सावन चौहान एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता यादव द्वारा उपस्थितजनों को कैंसर की रोकथाम, नियमित जांच के महत्व तथा महिलाओं में सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की समय पर पहचान के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. सावन चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता यादव, दंत चिकित्सक डॉ. एस.एस. गर्ग, डॉ. प्रांजल हाड़ा, अस्पताल प्रबंधक अखिलेश बघेल एवं भारत बिलवाल सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
डॉ. भायल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय झाबुआ में कैंसर की जांच, ऑपरेशन तथा कीमोथेरेपी उपचार निशुल्क उपलब्ध है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper