राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उददेश्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना है।
इसी अनुक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल के नेतृत्व में नेहरू डिग्री कॉलेज बुढ़ार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल ने कहा कि यातायात नियमो का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है। दो पहिया वाहन में बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट का जरूरी उपयोग करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वाहन निर्धारित गति मे ही चलाएं, बना ड्रायविंग लायसेंस के वाहन नहीं चलाएं। संकेतकों का पालन करें।
इस अवसर पर यातायात जागरूकता संबंधी क्विज प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

