बदनावर की व्याख्याता को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026
बदनावर (मनोहर पाटीदार )
वर्तमान में शासकीय सांदीपनि नंदराम चोपड़ा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर में व्याख्याता के रूप में कार्यरत को दैनिक विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से नवाजा गया। 6 सितंबर 2026 को उज्जैन में रामसखा गौतम सभागृह प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित समारोह में अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरी सुप्रसिद्ध सिने तारिका, विशेष अतिथि गौतम टेटवाल प्रभारी मंत्री उज्जैन, अनिल फिरोजिया सांसद उज्जैन, श्रीमती कलावती यादव सभापति नगर निगम उज्जैन एवं नंदलाल यादव अध्यक्ष प्रेस क्लब उज्जैन थे। समझ में अति विशिष्ट अतिथि पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रदीप पांडेय् को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार ,लेखन एवं सामाजिक सेवा में उनकी उल्लेखनीय सेवा के योगदान को लेकर प्रशस्ति पत्र और शाल श्रीफल के साथ सम्मानित किया।
प्रदीप कुमार पांडेय पिता शुकदेव जी पांडेय् ,सन् 1986 में शिक्षा विभाग में नियुक्त सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक तथा वर्तमान में व्याख्याता के पद पर कार्यरत रहते हुए शिक्षा को आनंददायी, भयमुक्त एवं रोचक बनाने के लिए सतत् समर्पित रहा।
विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं राज्य स्तरीय स्रोत शिक्षक के रूप में एससीईआरटी-यूनिसेफ के संयुक्त शिक्षक समाख्या परियोजना के अंतर्गत राजस्थान, गुजरात, नई दिल्ली, बिहार, आसाम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के 35 जिलों में प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
एनसीईआरटी, नई दिल्ली में एनसीईआरटी द्वारा संचालित,देश के केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर नवाचारी शिक्षण की अलख जगाई।
चित्र-कहानी, शैक्षणिक सामग्री एवं पाठ्यक्रम आधारित पुस्तकों के लेखन तथा अनुपयोगी सामग्री से शिक्षण-सामग्री निर्माण द्वारा ‘कबाड़ से जुगाड़’ को साकार किया।
विद्यालय को बाल-मित्र शाला के रूप में विकसित करते हुए निर्धन एवं दिव्यांग विद्यार्थियों, को पठन-पाठन, मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया। नि:शुल्क चिकित्सा , दिव्यांग शिविरों नगर की शैक्षणिक साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक सेवा, धार्मिक गतिविधियों,कौमी एकता, में विद्यार्थी जीवन से ही विगत 45 वर्षों से सक्रिय सेवादानी।करियर से संबंधित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया है
उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं नवाचारों के फलस्वरूप 2016 में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (राष्ट्रपति पुरस्कार) एवं 2017 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ। शिक्षक ने कहा कि--
मेरी शिक्षा-साधना का ध्येय हर विद्यार्थी में संभावना जगाना और हर शिक्षण को सीखने का आनंदमयी उत्सव बनाना है।

