गंगाजल खेड़ी में बजरंग दल का भव्य शस्त्र पूजन

  • Share on :

ग्रामीणों ने लिया धर्मरक्षा और देशभक्ति का संकल्प
देपालपुर से दरबार सिंह ठाकुर
मो, 9754876460
देपालपुर। गंगाजल खेड़ी गांव में मंगलवार को बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीण उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। सभी ने परंपरा अनुसार अपने-अपने शस्त्रों का पूजन कर धर्म और मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया।
पूजन के दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा गांव भक्ति एवं वीरता के रंग में रंग गया। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक एकता और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि – “शस्त्र केवल आत्मरक्षा का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हैं। यह हमें हमेशा सत्य, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।”

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper