बाणेश्वर कुंड का होगा कायाकल्प: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन

  • Share on :

रिपोर्ट अनिल चौधरी 
इंदौर। इंदौर शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देने के उद्देश्य से, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित ऐतिहासिक बाणेश्वर कुंड के पुनरुद्धार और ‘बाणेश्वर लोक’ के निर्माण का कार्य का भूमिपूजन आज माननीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग, कैलाश विजयवर्गीय के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाडे ने बताया की इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई इस योजना के अंतर्गत बाणेश्वर लोक को एक अत्याधुनिक और भव्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के कार्य की लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपये होगी।

बाणेश्वर धाम में एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा जो विशाल और कलात्मक होने के साथ ही भारतीय स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना होगा। मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रद्धालुओं के बैठने और शांति के पल बिताने के लिए विस्तृत हरे-भरे बगीचे और सुंदर रास्ते तैयार किए जाएंगे। आगंतुकों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र के साथ ही ऐतिहासिक बाणेश्वर कुंड का सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

भूमिपूजन के अवसर पर परम आदरणीय संतजन, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, जन प्रतिनिधि अन्य पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper