भव्य कलश यात्रा से गूंजा बड़ोदिया, श्रद्धा और भक्ति के बीच पंच कुंडी तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ।

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर।  बड़ोदिया  क्षेत्र में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के बीच पंच कुंडी तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत भव्य और श्रद्धामय तरीके से किया गया। आयोजन की शुरुआत बाल हनुमान मंदिर से ढोल बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई  जिसने पूरे गांव को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं मंगल गीत गाते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। इस दौरान पूरे मार्ग को सजाया गया था और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। वातावरण "गायत्री माता की जय" और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।
यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन कि गई तथा साथ ही कल से महायज्ञ की आहुति का शुभारंभ होगा। विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पंच कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना करेंगे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकालीन यज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मे   बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
महायज्ञ के माध्यम से लोगों को न केवल धार्मिक आस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और एकता का संदेश भी दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper