भंवरकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिट्स एक्ट में कुख्यात बदमाश भरत उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार, 6 माह के लिए निरुद्ध

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थ कारोबार और नशे से जुड़े अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए थाना भंवरकुआं पुलिस ने कुख्यात बदमाश भरत उर्फ लंगड़ा पिता हल्केराम वर्मा (32) निवासी नानक नगर रिंग रोड को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पिट्स एक्ट के तहत 6 माह के लिए निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बदमाश की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयुक्त संभाग इंदौर के न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने आदेश जारी करते हुए आरोपी को 6 माह की अवधि के लिए इंदौर संभाग के जिलों की सीमा से निरुद्ध कर केंद्रीय जेल भोपाल भेजने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी संतोष दूधी ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना भंवरकुआं में अवैध मादक पदार्थ बिक्री, नशा करने और अन्य विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक नीलमणि ठाकुर, आरक्षक किशन जाट एवं जीवन सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper