भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल  हाटपिपल्या की बैठक सम्पन्न

  • Share on :

तिरंगा यात्रा व कुशाभाऊ ठाकरे जयंती समेत आयोजन भव्य रूप से मनाने की बात अतिथियों द्वारा की गई 
हाटपीपल्या से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट
हाटपिपल्या। नगर मंडल हाटपिपल्या की बैठक गुरु कृपा गार्डन में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाटीदार मंडल कार्यक्रम प्रभारी  टिकेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव विशेष अतिथि विजय सिंह शक्तावत अरूण राठौर बापूलाल धौसरिया दुलीचंद कुंभकार प्रवीण सक्सेना मनीष सोलंकी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अतिथियों ने बैठक को सम्बोधित किया 

बैठक में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव ने दिया संचालन मंडल महामंत्री रमेश संदूकलिया ने किया व आभार शुभम तंवर ने माना।

बैठक में मुख्य अतिथि महेश पाटीदार ने तिरंगा यात्रा कुशाभाऊ ठाकरे जयंती अटल बिहारी वाजपेयी पूण्य तिथी विभाजन विभीषिका के आयोजन भव्य रूप से करने की बात कही 

मंडल प्रभारी टिकेंद्र प्रताप सिंह ने हर बैठक में वृक्षारोपण मुख्य रूप से करने की बात कही व बैठक में आये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को एक एक पौधा वितरित करने की बात कही वहीं बैठक पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अतिथियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से विनोद जोशी कपिल तंवर राजकिशोर जायसवाल शुभम तंवर गजराज सिंह बामनी सुरेन्द्र सिंह सैधव हरीश बंजारा लखन मेकालिया धर्मेंद्र दरबार नितिन कुम्भकार गौरव मेश्रा राजू पठान राजेंद्र सिंह सैधव अनिल तिवारी पप्पू धनगर गंगाराम धौसरिया नितिन तंवर रामसिंह सैधव शैलेन्द्र सैधव यशवंत चौहान अर्जुन सैधव अनार सिंह सैधव शकील मंसूरी गणेश पाटीदार समेत अनेक कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper