भारतीय जनता पार्टी  द्वारा अपने पितृ  पुरुष  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  को याद किया

  • Share on :

इंदौर। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह. चावडा ने  मंगलवार को   डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की पुण्यतिथि पर  राऊ नगर परिषद स्थित उनकी प्रतिमा   पर माल्यार्पण किया। 
जिला अध्यक्ष चावडा ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  ने 23 जून 1953 को अखंड भारत के लिए अपना बलिदान दिया था। वह एक महान शिक्षाविद, महान स्वतंत्रता सेनानी और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करना चाहते थे।
उन्होंने  कहा कि भारतीय जनसंघ के पहले अध्यक्ष के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के अंदर एक नई राजनीतिक शुरुआत को आगे बढ़ाया था।  तत्कालीन सरकार ने जब राष्ट्रीय एकता को चुनौती देते हुए धारा 370 लगाने का काम किया था, तब इसका विरोध किया था और एक देश, एक प्रधान, एक विधान का उद्द्योष करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  ने कश्मीर में प्रवेश किया था। उनके प्रवेश करते ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जेल के भीतर ही 23 जून 1953 को उनका बलिदान हुआ था। उनके सपने को साकार होने में 66 वर्ष लग गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत के सपने को साकार किया है.
साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया.
इस अवसर पर जिला महामंत्री  रामस्वरूप गहलोत , मंडल अध्यक्ष  सुरेंद्र मंडले , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पप्पी विजय पाटीदार ,  शिवनारायण डिंगू ,  घनश्याम नारोलिया ,  खेमचंद मित्तल  सहित भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper