भीम आर्मी की नव नियुक्त संभाग आईटी सेल प्रभारी नेहा पहारिया का भव्य स्वागत
भिण्ड। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नव नियुक्त ग्वालियर संभाग आईटी सेल प्रभारी नेहा पहारिया का उनके निज निवास पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंबल संभाग संयोजक देशराज धारिया ने कहा कि ग्वालियर और चंबल दोनों ही संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण संभाग हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि भीम आर्मी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि संगठन बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है। नव नियुक्त संभाग आईटी सेल प्रभारी नेहा पहारिया ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना, आईटी सेल को सक्रिय बनाना तथा महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि वह बहुजन समाज और महापुरुषों के मिशन के लिए पूरी तरह समर्पित हैं तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता और समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ हर समय खड़ी रहेंगी। स्वागत समारोह में सुनीता दोहरे, विनय कनेरिया, स्मार्टी विवेक, रविन्द्र जाटव, जीतू दोहरे, उदयवीर, कुलदीप, मनीष दोहरे, वंदना, कामिनी, पूजा, नम्रता, ज्योति दोहरे, संगीता, जितेंद्र दोहरे, अभिराज, शिवन्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

