झांसी एवं भोपाल के रोमांचक मैच में भोपाल दो रनों से पराजित

  • Share on :

आज दिल्ली गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला
दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल
पिछोर (शिवपुरी) माधवीराजे सिंधिया की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय विधायक कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 जनवरी से प्रारंभ होकर 9 जनवरी तक विधायक प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में (विधायक कप) छत्रसाल स्टेडियम पिछोर में खेला जा रहा है! जिसमें 4 जनवरी रविवार को भोपाल, झांसी के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया जिसमें टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी एन.एस. नरवरिया, तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों का परिचय कर दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया जहां झांसी की टीम नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये,168 रनों का लक्ष्य बनाया , जिसमें भोपाल को 169 रनों का लक्ष्य जीत के लिए रखा गया,जहां झांसी की ओर से संदीप द्वारा बल्लेबाजी करते हुए टीम की ओर से सबसे अधिक 40 रन बनाए गए, वहीं भोपाल की ओर से समीर द्वारा दो विकेट लिये, इसके बाद भोपाल की टीम द्वारा 168 रनों का पीछा करते हुए,भोपाल मात्र 166 रन पर ही सिमट कर रह गई इस मैच में  रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें झांसी दो रनों से विजय घोषित हुई मैन ऑफ द मैच झांसी टीम की ओर से जितेंद्र दीक्षित को दिया गया टूर्नामेंट में कमांन्ट्रेट के रूप में मनदीप तिवारी एवं राकेश पुरोहित द्वारा एक-एक गेंद का हाल सुनाया स्कोरर के रूप में विकास कोली तथा अंपायर के रूप में प्रीति यादव बीसीसीआई द्वारा प्रमाणित नेशनल अंपायर तथा अतर सिंह गौर के द्वारा की गई इसके साथ ही थर्ड अंपायर के रूप में अटल तिवारी नरेंद्र  पाण्डेय उपस्थित रहे आयोजन कमेटी के रूप में सुनील लोधी, सौरभ पाठक, जगदीश चंद्र शर्मा,सतीश शर्मा द्वारा स्टेडियम में पानी, बैठने आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई, वही प्रतियोगिता के क्रम में सोमवार गाजियाबाद तथा दिल्ली के बीच एक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिलेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper