श्मशान घाट भूमि आवंटन की मांग को लेकर बिछिया बड़ोदिया ग्रामीणों ने उठाई आवाज, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दिलीप पाटीदार
सरदारपुर। ग्राम बिछिया बड़ोदिया के ग्रामीणों ने श्मशान घाट के लिए उपयोग में लाई जा रही भूमि को विधिवत रूप से ग्राम के नाम आवंटित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के नाम ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बिछिया बड़ोदिया के ग्रामीण लंबे समय से अपने स्वजनों के अंतिम संस्कार के लिए भोपावर स्थित माही तट के शमशान घाट का उपयोग करते आ रहै है। ये भूमि सर्वे क्रमांक 1596 रकबा 1.432 हेक्टेयर है। ग्रामीणो ने मांग की इस भूमि को विधिवत रूप से दोनों ग्राम पंचायत को शमशान घाट के रूप में आवंटित किया जाए। ग्रामीणो ने बताया कि जिसके संबंध में ग्राम पंचायत भोपावर को भी कोई आपत्ती नही है जिसके संबंध में दिनांक 22/06/2022 को भोपावर पंचायत द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन द्वारा समस्त पंचायत और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। कि प्रदेश के सभी शमशान घाट को मुख्य मार्ग को सीसी रोड से जोड़ा जाए। गांव में स्थित शमशान घाट की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए तथा उसका सिमांकन कराया जाए तथा शमशान कि भूमियों कि तार फिसिंग व वाल बाउंड्री कराए जाएं तथा पौधा रोपण का कार्य किया जाए। ग्रामीणो ने बताया कि शमशान घाट भूमि पर जनसहयोग से भराव समतलीकरण एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

