रिंगनोद पुलिस कि बड़ी कार्रवाई : ताराघाटी लूटकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.61 लाख का मशरुका बरामद।

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर। रिंगनोंद क्षेत्रान्तर्गत स्थित ताराघाटी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार रात-दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,61,000/- का मशरुका भी बरामद किया है।
सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने बताया कि दिनांक 05/05/2026 को फरियादी पप्पु पिता केलसिंह अनारे निवासी ग्राम चामझर अपनी पत्नी के साथ रिंगनोंद आया था, जहां चांदी गिरवी रखकर 2,70,000/- रुपये प्राप्त किए। वापस जाते समय टांडा रोड वन चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर गिरा दिया और नगदी से भरी थैली छीनकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सरदारपुर में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 304(2), 310(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त घटना को संवेदनशीलता व गंभीरता से लेते हुए नवागत जिला पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं श्रीमती पारूल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरदारपुर श्री अनिल कुमार जाधव व चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयडिया की विशेष टीमें गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। मौके पर साइबर टीम को बुलाकर सूक्ष्मता से जांच की गई।
दिनांक 09.05.2026 को रिंगनोद पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की ताराघाटी में हुई लूट की घटना गोकुल निवासी भीलखेडी व मुकाम निवासी कालीदेवी द्वारा की गई हैं मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये स्थानों पर दबिश देकर आरोपी गोकुल पिता हरिसिंह निवासी नयापुरा भीलखेड़ी व मुकाम पिता धनसिंह भील निवासी कालीदेवी थाना टांडा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि हम लोग अपने साथियों के साथ दो टोली बनाकर मौके पर पहुँचे थे तथा घटनास्थल पर घेराबंदी कर पीडितों के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद बदमाशों द्वारा लूट की रकम का आपस में बँटवारा कर लिया गय था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकल एवं 1,01,000/- नगद जप्त किए गए ।
घटना में शामिल चार अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश हेतु गठित टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही हैं।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरदारपुर निरीक्षक अनिल कुमार जाधव, चौकी प्रभारी रिंगनोद उपनिरीक्षक गुलाबसिंह भयड़िया, सहउपनिरिक्षक जितेन्द्र नरवरिया, प्रधानआरक्षक मेहरसिंह बडोले,आरक्षक शिवजी श्रीवास्तव,आरक्षक राहुल मंडलोई,आरक्षक मुनसिंह मईड़ा,आरक्षक  दिनेश सोलंकी,आरक्षक भारतसिंह भुरा व सायबर सेल प्रभारी उ.नि. प्रशांत गुंजाल, आर.प्रशांत सिंह चौहान, आर शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper