अमेरिकी बाजार में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट: निवेशकों के ₹560 लाख करोड़ डूबे, AI शेयरों में भारी बिकवाली

  • Share on :

नई दिल्‍ली. अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका का बाजार एक हफ्ते के दौरान इतनी बुरी तरह टूटा है, जो 6 साल के इतिहास में नहीं हुआ था. यह गिरावट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के कारोबार और निवेश की संभावनाओं को लेकर बढ़ती चिंता के कारण आई है. 
इस गिरावट के कारण पिछले एक सप्ताह में अमेरिकी शेयर बाजार की कुल मार्केट वैल्यू करीब 6 ट्रिलियन डॉलर घट गई है, जो कि भारतीय करेंसी में 560 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. वहीं सिर्फ शुक्रवार को ही इस मार्केट से एक ट्रिलियन डॉलर की वेल्‍थ स्‍वाहा हुई है. S&P 500 लगातार सात कारोबारी सत्रों से गिर रहा है, जो 2020 के बाद उसकी सबसे लंबी गिरावट मानी जा रही है. 
शुक्रवार को तो यह गिरावट और भी तेज हो गई, जब नई एआई कंपनी Anthropic के IPO को लेकर बाजार में एक उम्‍मीद बनी थी, लेकिन इसके लिस्‍ट होने के बाद और भी बड़ी गिरावट आई है. निवेशकों ने AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की है, जिस कारण नैस्डेक कंपोजिट साल 2026 में अब तक के नुकसान में चला गया, इंडेक्स के लिए ये बीते 6 साल का सबसे बुरा हफ्ता भी रहा. जबकि S&P 500 और डाऊ जोंस अपने रिकॉर्ड स्तर से 10 फीसदी नीचे आ गए. 10 फीसदी मार्केट गिरने के बाद करेक्शन की स्थिति मानी जाती है.
नैस्डेक कंपोजिट 5.28 फीसदी गिरकर 22,617.73 अंक पर बंद हुआ, जो साल की शुरुआत से अब तक 2.7 फीसदी की गिरावट है. एसएंडपी 500 में 3.7 फीसदी की गिरावट रही और यह 6,910.39 अंक पर बंद हुआ. वहीं डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल 949.73 अंक यानी 1.93 फीसदी गिरकर 48,147.33 अंक पर आ गया. नैस्डेक 100 में 5.6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान यह अपने हालिया उच्च स्तर से 20 फीसदी नीचे चला गया. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper