विधानसभा-4 में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के इंदौर आगमन पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। महूनाका चौराहे पर युवा नेता रोहित यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के बीच प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा-4 के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने विधानसभा-4 के कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, भाजपा नेता लखन देपाले, सतनाम खानुजा, मंडल अध्यक्ष राजेश तोमर, शुभम बढ़, शंकर वर्मा, लखन परमार, गोलू चौधरी, गज्जू यादव, राहुल यादव एवं धर्मेंद्र कुंवाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, समर्पण और एकजुटता का परिचय देते हुए संगठनात्मक शक्ति का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने भाजपा संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास को मजबूती से प्रदर्शित किया।

