भाजपा पार्षद प्रणव मंडल पर हिंदू धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का आरोप, गणेश पंडाल में गड्ढा खुदवाने से आक्रोश
इंदौर। भाजपा पार्षद प्रणव मंडल पर हिंदू धर्म के धार्मिक आयोजनों का विरोध करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद द्वारा गणेश पंडाल स्थल पर जानबूझकर गड्ढा खुदवा दिया गया, जिससे गणेश स्थापना में बाधा उत्पन्न हुई।
स्थानीय नागरिकों और आयोजकों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। आरोप है कि पार्षद प्रणव मंडल आए दिन हिंदू विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित रहते हैं और क्षेत्र में होने वाली भागवत कथा, धार्मिक आयोजन और त्योहारों के कार्यक्रमों का विरोध करते हैं।
गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल इसी स्थान पर गणेश पंडाल लगता है, लेकिन इस बार पार्षद ने नगर निगम के माध्यम से वहां गड्ढा खुदवा दिया इससे क्षेत्र के हिंदू समाज में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भाजपा संगठन और जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि धार्मिक आयोजनों में बाधा डालना बंद नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

