भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण की मासिक बैठक संपन्न
केंद्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश के नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर ग्रामीण की मासिक कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय इंदौर पर संपन्न हुई।
जिसमें संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा तथा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने संबोधित किया।
बैठक में नेताओं ने बताया कि संगठन की ओर से जो भी कार्य दिए जाते है भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा उन्हें बखूबी पूरा किया जाता है केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी भी दी। वहीं संभाग प्रभारी श्री रावत ने पदाधिकारियों को बैठकों में उपस्थित होने की नसीहत दी तथा जो भी पदाधिकारी पद पर बैठ कर काम नहीं कर रहे हैं या बैठकों में नहीं आते है उनसे बात करने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी विधायक मधु वर्मा विधायक उषा ठाकुर वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह चौधरी कंचन सिंह चौहान घनश्याम नारोलिया अशोक यादव रामविलास पटेल महामंत्री रामस्वरूप गहलोत अंतर दयाल जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय विश्वजीत सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूंजालाल निनामा के किया तथा आभार महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. किरण सूर्यवंशी ने माना।

