कार्यालय अधीक्षक अब्दागिरे के खिलाफ भाजपा नेता विजय वरपुडकर ने ली प्रेस वार्ता
खेती का न्यायप्रविष्ट मामला किसान को देने का लालच देकर अधिकारी ने 20 लाख रुपये की की उगाही..
किसान अधिकारी पर मामला दर्ज करने की माँग को लेकर पिछले 25 दिन से अनशन पर
पीड़ित किसानों ने मामला दर्ज करने की मांग की
कार्यालय अधीक्षक ने सैकड़ों किसानों से करोड़ों रुपये की उगाही की है...
जिला उपपंजीयक कार्यालय के कार्यालयीन अधिक्षक
परभणी...( महाराष्ट्र )। पीड़ित किसान पिछले 24 दिनों से अपनी पत्नियों के साथ तत्काल कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस मामले में जिला उपपंजीयक कार्यालय के तत्काल कार्यालय अधीक्षक अब्दागिरे ने मध्यस्थ दलाल जनार्दन गुंजकर के हाथों किसान से 20 लाख रुपये की उगाही की. परभणी, जिला उपपंजीयक परभणी इस मामले में अब एक अलग मोड़ आ गया है, परभणी जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय वरपुडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कर जिला उपपंजीयक कार्यालय के भ्रष्ट अधिकारी का पर्दाफाश किया है.
बता दें की इस मामले मे अगर खुलासा हुआ तो जिले के सैंकडों किसानों से इस भ्रष्ट अधिकारी ने करोंडों रुपये लुटने का मामला सामने आ सकता है
ब्युरो रिपोर्ट, महेबुब शेख, परभणी, महाराष्ट्र

