महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहब को नमन

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 

ग्वालियर :-  संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की फूलबाग परिसर स्थित प्रतिमा पर मार्ल्याण कर नमन किया।  इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालसिंह आर्य ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा दलित, शोषित, पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंने समाज में परिवर्तन लाने के लिए सकारात्मक संघर्ष, सकारात्मक आंदोलन के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो प्रयास किया वह अनुकरणीय है। इस अवसर पर सांसद  भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र, संविधान और देश की स्थिरता यह सब बाबा साहेब के संविधान निर्माण और उनके सामाजिक न्याय के विचारों की देन है।  राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब का जीवन चरित्र हमें सबको साथ लेकर चलने की शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का जो स्वप्न देखा था उसे पूरा करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित समाज के सभी वंचित वर्गों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाकर सभी को समानता का अधिकार दिलाया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व बीज विकास निगम के अध्यक्ष एवं भोपाल के प्रभारी  महेंद्र यादव, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, महामंत्री विनोद शर्मा,  विनय जैन,  राजू पलैया, जिला उपाध्यक्ष  रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, श्री सुधीर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रतीक तिवारी,  राघवेंद्र कुशवाहा,  राजेंद्र जैन रितु शेजवार, श्रीमती वंदना प्रेमी, बलराम मंडेलिया, अंकित राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper