भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजवाड़ा पर किया गया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी का पुतला दहन

  • Share on :

प्रदेश की मातृशक्ति पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर किया गया पुतला दहन 
महिला मोर्चा ने प्रदेश की मातृशक्ति से माफी मांगने को कहा 
आदित्य शर्मा, 8224951278
इंदौर। कांग्रेस के प्रदेश पर अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की मातृशक्ति पर दिए गए अभद्र बयान जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश की महिलाओं को सबसे ज्यादा शराब पीने वाली बताया है जो कि शर्मनाक और आपत्तिजनक बयान है, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने कहा कि हरतालिका तीज जैसे पावन अवसर पर जब देशभर की महिलाएं श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखती हैं, उस दिन प्रदेश भर कि मातृशक्ति का अपमान करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता को उजागर करता है।क्या यही कांग्रेस की महिलाओं के प्रति असली सोच है क्या राहुल गांधी के इशारे पर जीतू पटवारी तीज जैसे पवित्र पर्व पर महिलाओं का घोर अपमान कर रहे हैं भारतीय संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस की यह संकीर्ण व दूषित सोच प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। महिला मोर्चा ने मांग की है कि जीतू पटवारी को इस टिप्पणी के लिए सभी मातृशक्तियों से माफी मांगनी होगी।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती कंचन गिदवानी, उपाध्यक्ष श्रीमती वृंदा गौड़, नगर मंत्री श्रीमती अनीता व्यास, नगर मंत्री श्रीमती ज्योति पंडित,श्रीमतीमाधुरी जायसवाल,सुश्री रुपाली पेंढारकर, रंजना पिपले सरिता बहरानी,माया खिंची, हरविंदर कौर, परमजीत कौर, रेखा सेन, सरिता चौहान, मीरा मालवीय, रिंकी रायकवार, नफीसा बड़वानी वाला,सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper