भाजपा शासित निगम परिषद के 25 साल पूर्ण
85 वार्डों में एक साथ ऑनलाइन जुड़ें मुख्यमंत्रीजी, 50000 से अधिक जनता ने लाइव सुना मुख्यमंत्री को।
85 वक्ताओं ने जनता के सामने रखी भाजपा निगम सरकार की उपलब्धियां
इंदौर 05 अगस्त,
2025/ भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा आयोजित भाजपा निगम परिषदों के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के 85 वार्डों में निगम सरकार की उपलब्धियों पर वार्ड स्तर पर कार्यक्रम संपन्न हुए वर्ल्ड कप चौराहा, ब्रिज के नीचे आयोजित मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की वर्चुअल और मंत्री तुलसीराम सिलाव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने भाजपा शासित नगर निगम के 25 वर्षों की उपलब्धियों को विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल के मार्गदर्शन में जनता के बीच रखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मैं इंदौर की जनता, जनप्रतिनिधि, एमआईसी मेंबर और पार्षदों को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी यह विकास यात्रा 2000 से प्रारंभ हुई थी,
उन्होंने कहा इंदौर जो करता है अलग हटकर करता हैं, इंदौर की विकास यात्रा को सफ़लता पूर्वक 25 साल ही रहे हैं और आज हमने विधानसभा में इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी का प्रस्ताव हमने कैबिनेट की बैठक में पास किया है। मैं इंदौर की जनता को बधाई देता हूँ। हम मुंबई मेट्रो की बात करते थे दिल्ली की बात करते थे, बदलते दौर में हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मालवा के चार पांच शहर इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, शाजापुर से लेकर मक्सी तक सुनियोजित विकास होगा। और वैसे भी ये मालवा का हार्ट है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में हमारे जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्व का जो निर्वाहन किया है, उससे सुशासन, नागरिक सहभागिता और तकनीकी नवाचारों की कई मिसालें प्रारंभ हुए हैं। कैलाश जी हमारे शुभंकर महापौर रहे हैं। उसके बाद भी हमारे ही महापौर रहे, आज इंदौर की स्वच्छता की बात हो तो हमें पूरे देश में आदर्श के रूप में देखा जाता है देश में अन्य शहरों से इंदौर की स्वच्छता को देखने और सिखने के लिए लोग आते है। हमारे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम हो स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल हो, योग मित्र अभियान, सोलर अभियान जैसे कई नवाचार हो रहे हैं, मैं उन्हें और उनकी निगम परिषद को बधाई देता हूँ। इंदौर में जो विकास की श्रृंखला चल रही है, उसे सब मिलकर और आगे बढ़ाये।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा बड़ी प्रसन्नता की बात है, कि इंदौर की जनता ने 25 वर्षों से लगातार भाजपा को आशीर्वाद दिया है। आपने इंदौर को शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी यह विकास यात्रा 2000 से शुरू की, हमने जिन परिस्थितियों में निगम चलाया, वह काफी भिन्न थी, निगम कर्मियों को बांटने के लिए तनख्वाह भी नहीं थी तब हमने जनभागीदारी से इंदौर को आगे बढ़ाने का कार्य किया। दिग्विजय जी की सरकार थी, तो विकास के लिए पैसा मिलना भी मुश्किल था, इंदौर का विकास एक चुनौती था, लेकिन हमने जनसहयोग से विकास की इबारत लिखने का काम किया। मेरे बाद के महापौरो ने उसी दिशा में विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर को नई पहचान दिलाई है, हमारा इंदौर अब डिजिटल, वाटर प्लस सिटी, योग सिटी के रूप में भी पहचाना जा रहा है।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा इन 25 वर्षों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशिर्वाद देने का काम किया है, जनता के आशिर्वाद ने भाजपा का कमल खिलाने का काम किया है। नगर के विकास में हमारे कई वरिष्ठ नेताओं का परिश्रम है, कैलाश विजयवर्गीय जी महापौर बने तो उन्होंने इंदौर में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया, उमा दीदी ने उद्यानों को संवारने के साथ नर्मदा के तीसरे चरण की आधारशिला रखी, मोघे जी ने अधोसंरचना और निगम की भौगोलिक सीमाओं का विस्तार किया तो मालिनी भाभी ने स्वच्छता में शहर को लगातार पांच बार नंबर वन बनाया। महापौर पुष्य मित्र जी नवाचारों के माध्यम से भविष्य के आधुनिक इंदौर के विकास को गति दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में जो विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हुए हैं, उससे आगे 25 सालों तक भाजपा को जनता का आशिर्वाद मिलता रहेगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा जनता के विश्वास से नगर निगम में भाजपा शासित सरकार के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, देश की ऐसी निगम है, जिसे लगातार 25 वर्षों से जनता का भरपूर आशिर्वाद मिल रहा है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूँ, भाजपा का विजन और मिशन इंदौर का विकास है, भाजपा का एक एक कार्यकर्ता, पार्षद और जनप्रतिनिधि जनता के कल्याण और शहर के विकास के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। हमने तीन वर्षों में इंदौर की अधोसंरचना विकास को मजबूती देने का काम किया, तो इंदौर को डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी जोड़ने का काम किया। आज ही हमने भविष्य के 25 वर्षों के पेयजल व्यवस्था को गति देते हुए मेयर इन कौन्सिल की बैठक में नर्मदा के चौथे चरण को मंजूरी देकर विकास को गति देने का काम किया है।
वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 50000 से अधिक आम जनता सीधे सम्मिलित हुई।