बीजेपी का विकास सिर्फ बीजेपी नेताओं के घर के पास
न्यूज़। बीजेपी का विकास सिर्फ बी जे पी नेताओं के घर के पास यह कहावत सिद्ध हो रही है भोपाल के ईश्वर नगर में जहां सीवेज लाइन का कार्य चालू किया गया था और उसके बाद कुछ समय बाद लाइनों को वैसे ही खुदाई करके छोड़ दिया गया एवं जगह-जगह गड्ढे बनें हुए हैं जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है जबकि दूसरे ओर जहां बी जे पी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर के आसपास सड़क निर्माण एवं सीवेज लाइन और चेंबर काम पूरा किया जा चुका है और आम जनता के द्वारा ठेकेदार और पार्षद को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई भी सुधार नहीं हुआ है अगर गंदगी भरे गड्ढे में कोई गिर जाता है और जान माल का नुक़सान होता है या फिर गंदगी के कारण बीमारी फैलती है तो इसकी जबावदारी किसकी होगी नगर निगम की अमृत परियोजना ठैकेदार की या फिर पार्षद की भोपाल से राजेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

