कोरबा नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 3 मार्च को होगा महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

  • Share on :

कोरबा, 28 फरवरी – नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए महापौर पद के साथ ही अधिकांश वार्डों पर कब्जा जमाया है। दस साल बाद कोरबा नगर निगम की सत्ता में वापसी करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी और महापौर पद पर कब्जा जमाया।

भाजपा ने 67 में से 45 वार्डों पर जमाया कब्जा

कोरबा नगर निगम के कुल 67 वार्डों में से 45 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति साबित की, जबकि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इस जीत के साथ भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि नगर निगम में सत्ता की चाबी अब उनके हाथ में है।

3 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

चुनाव में शानदार जीत के बाद कोरबा नगर निगम की नई महापौर संजू देवी राजपूत व सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे घंटाघर मैदान में होगा, जहां सभी विजयी पार्षद शपथ लेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper