बलोचिस्तान में BLF की पहली महिला विंग का बड़ा हमला: KAAD ने पाकिस्तानी सेना के 9 जवानों को मार गिराने का किया दावा

  • Share on :

नई दिल्ली. बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ एक बार फिर हमले का दावा किया गया है. बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नई महिला लड़ाकू यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) का वीडियो जारी किया है. संगठन का दावा है कि इस महिला यूनिट ने बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में दो ऑपरेशन किए, जिनमें पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए.
BLF के मुताबिक, KAAD ने अपना दूसरा ऑपरेशन कलात के मंगोचर इलाके में किया. संगठन की ओर से जारी वीडियो में तुरबत के जोसाक इलाके में CPEC रोड पर पाकिस्तानी सेना के क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) के काफिले पर कथित हमले की फुटेज भी दिखाई गई है. हालांकि, इन हमलों और हताहतों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
BLF की ओर से जारी वीडियो में एक महिला कमांडर लड़ाकों को मिशन के बारे में जानकारी देती नजर आती है. इसके बाद कुछ लड़ाके सैन्य वाहनों के काफिले पर बेहद करीब से फायरिंग करते दिखाई देते हैं. वीडियो में KAAD की ट्रेनिंग से जुड़ी फुटेज भी दिखाई गई है.
कलात के मंगोचर इलाके की अलग फुटेज में महिला लड़ाकों को वाहनों को रोकते और उनकी जांच करते हुए दिखाया गया है. BLF ने इन तस्वीरों को अपनी महिला यूनिट की ट्रेनिंग और ऑपरेशनल क्षमता के सबूत के तौर पर पेश किया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper