09 जून को मेघनगर में आयोजित होगी विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ।  कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 09 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से सांदीपनि स्कूल मेघनगर में विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने विकासखण्ड मेघनगर के नागरिकों से अपील की है कि वे जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper