गौतम अडानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खकनार में रक्तदान शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रहित
अडानी फाउंडेशन और ACC सीमेंट की पहल, डीलर-सब-डीलर व शिल्पकारों ने किया रक्तदान
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
खकनार बुरहानपुर :- अडानी फाउंडेशन एवं अडानी सीमेंट (ACC Cement) के संयुक्त तत्वावधान में खकनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अडानी फाउंडेशन के संस्थापक एवं उद्योगपति Gautam Adani के 24 जून को आने वाले 64वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
अडानी फाउंडेशन द्वारा देशभर में जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खकनार में आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़ी संख्या में अडानी सीमेंट के डीलर, सब-डीलर तथा शिल्पकार बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर के दौरान ब्लड बैंक की टीम की मौजूदगी में कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा अडानी सीमेंट की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भूमिका इंटरप्राइजेस की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अधिकृत विक्रेता भूमिका इंटरप्राइजेस, डोईफोडिया एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर के आयोजन, व्यवस्थाओं और रक्तदाताओं के पंजीयन में टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अडानी सीमेंट के एरिया सेल्स ऑफिसर (ASO) रोहन सपकाले, टेक्निकल सर्विस ऑफिसर (TSO) राहुल नाथ वर्मा तथा कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (CSE) मोहम्मद सोहेल सहित कंपनी के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल
रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। अडानी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

