रक्तदान महादान — मानव सेवा के संकल्प के साथ भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र ने दिया सेवा का संदेश

  • Share on :

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र संगठन के जिला अध्यक्ष बाराबंकी श्री मनीष यादव जी द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी ने अपनी टीम के साथ स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया।
रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने समाज में जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। संगठन का मानना है कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने की दिशा में किया गया महत्वपूर्ण मानवीय प्रयास है।

भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र संगठन ने आमजन से भी अपील की कि स्वस्थ एवं योग्य नागरिक समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि किसान-मजदूरों के हितों के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय सेवा के कार्यों में भी संगठन निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper