हरदोई में चरित्र पर शक के चलते खूनी वारदात: 8 बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी
हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 8 बच्चों की मां और अधेड़ उम्र पत्नी की पति ने हत्या कर दी. हत्या को अंजाम चरित्र शक में दिया गया. हालांकि, इसके कुछ देर पर आरोपी पति ने भी जान दे दी. घटना के वक्त घर में पति-पत्नी अकेले थे, जबकि उनके बच्चे दूसरे मकान पर थे. जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो बेटे ने जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े थे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधेड़ उम्र पत्नी की हत्या और उसके बाद पति की आत्महत्या का यह मामला पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव का है. यहां रहने वाले लालपूत (52) खेतीबाड़ी करते थे. उनके गांव में दो घर बने हुए हैं. लालपूत नशे करने का आदी थी, इसलिए घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि दोनों के आठ बच्चों में तीन पुत्र बाहर हैं, जबकि एक ऑटो चलाता है. घटना वाले दिन वह भी घर पर नहीं था. साथ ही दोनों बेटियां भी कहीं गईं हुईं थी. जबकि एक बेटा पुराने घर में था. बताया जाता है दोनों के बीच चरित्र पर शक को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.
शनिवार शाम लालपूत के बेटे पुष्पेंद्र अपने भाइयों के साथ दूसरे मकान पर था. घर में पति-पत्नी अकेले थे. देर शाम जब पुष्पेंद्र वापस लौटा तो आंगन में मां जमुका का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि पिता लालपूत का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था. जमुका पर चाकू से हमला किया गया था. इसके बाद ईंट से सिर को कुचला गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौके से चाकू और ईंट बरामद की गई है.
साभार आज तक

