प्रयागराज में खूनी तांडव: सोते समय पूरे परिवार पर वार, पति-पत्नी और भाभी की सिर कूचकर हत्या

  • Share on :

प्रयागराज. प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सिर पर वार करके बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.
मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी व कल्लू की भाभी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है. घटना के समय घर में क्या परिस्थितियां थीं और हमलावर कितने थे, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper