सनातनी संस्कृति और भक्ति के रंगों में रंगा बोदरली: 180 राधा-कृष्ण रूपी बच्चों ने मोहा मन, प्रभात फेरी व मटकी फोड़ का हुआ आयोजन

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
सरस्वती शिशु मंदिर बोदरली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राधाकृष्णन पल्लव जी की जयंती का आयोजन अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन पल्लव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की अत्यंत मनमोहक और सुंदर झांकी सजाई गई। आयोजित सांस्कृतिक एवं सनातनी कार्यक्रमों में विद्यालय के लगभग 180 बच्चों ने राधा और कृष्ण के मनभावन रूप में सहभागिता की, जिनकी वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी ग्रामीणों व अतिथियों का मन मोह लिया।
प्रभात फेरी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता
जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में सुबह ग्राम में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें भजनों की गूंज के साथ वातावरण धर्ममय हो गया। इसके पश्चात पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित जनसमूह ने जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजय जाधव , अनिल राठौर जिला पंचायत सदस्य
 दरियापुर सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर कोली , नवीन जी आड़े भारतीय किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, 
इसके अलावा कार्यक्रम में संयोजक मंडल, विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सनातनी संस्कृति के संरक्षण और बाल-संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper