बूथ स्तर और प्राथमिक कार्यकर्ताओं का होगा डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग

  • Share on :

28 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के पश्चात 2097 बूथों पर होगा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण वर्ग 
प्रत्येक बूथ पर 200 कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण
भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक सम्पन्न 
इंदौर। जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण के अंतर्गत बूथ समितियों के सदस्यों और प्राथमिक सदस्यों के प्रशिक्षण डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सन्दर्भ में आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेश पालीवाल, महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्षी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती संस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग  प्रोग्राम के अंतर्गत बूथ और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से डिजिटल होगा कार्यकर्ता अपने मोबाइल से सरल और संगठन अप्प पर जाकर डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण 28 जून को सुबह 11:40 बजे सभी 2097 बूथों पर एक साथ आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता सरल व संगठन अप्प में जाकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर क्लिक करने पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो सकेंगे। 4 विषयों पर विषय वक्ता द्वारा दिए गए उद्बोधन के वीडियों के माध्यम से प्रशिक्षण होगा। इसमें प्रशिक्षार्थीयों का टेस्ट भी होगा और उन्हें प्रश्नोत्तरी भी हल करना होगी। उसके पश्चात उन्हें प्रशिक्षण वर्ग का डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिलेगा। 
श्री मिश्रा ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से पूर्व सभी 2097 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण कार्यकर्ता सुनेंगे। सुबह 10:30 बजे सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं उनके व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन भी होगा।
बैठक में राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी,भारत पारख, महेश जोशी, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी सहित मंडल  अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।
ये होगा कार्यक्रम 
10:30 बजे : बूथ पर एकत्रीकरण 
10:35 से 10:55 बजे तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त उद्बोधन 
11 बजे : मन की बात
 11:40 बजे से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का प्रशिक्षण प्रारंभ करना एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर डालना है। 
इंदौर -उज्जैन -मंदसौर और निमाड़ संभाग की वर्चुअल बैठक सम्पन्न 
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मार्गदर्शन दिया
इंदौर से बैठक में नगर अध्यक्ष, संभाग प्रभारी रणवीर, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, नगर पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी शामिल हुए 
इंदौर। जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती संस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जून को होने वाले डिजिटल लर्निंग  प्रोग्राम एवं मन की बात कार्यक्रम को लेकर इंदौर- उज्जैन- मंदसौर और निमाड़ संभाग की वर्चुअल बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। 
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद जी ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके संकल्पों को पूरा करते हुए देश से धारा 370 के दंश को समाप्त किया। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर उनके संस्मरणों के साथ डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर डॉ मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। 
मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में कोटा परमिट सिस्टम के विरोध में एक देश में दो विधान- दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा देकर भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। 06 जुलाई को डॉ मुखर्जी की 125 वीं जन्म जयंती है, संगठन इसे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। कार्यकर्ता अपने अपने प्रभार वाले मंडल, शक्ति केन्द्रों पर प्रवास कर डॉ मुखर्जी के संस्मरणों को मतदान केंद्रों पर उतारने का काम करे। 
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर हो इसकी कार्ययोजना तैयार करें। जो जिला 100 प्रतिशत बूथों पर मन की बात कार्यक्रम कर पाएगा औऱ संगठन एप पर उसका फीडबैक देगा, वह जिला आदर्श जिला कहलायेगा। 28 जून को ही हमें बूथों पर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण होना है, प्रत्येक बूथ की सूची तैयार हो जाए, कौन वक्ता कार्यकर्ता बूथ पर जाएगा इसकी रचना तैयार करें। मप्र के कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान, प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया था, उसी तरह डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को भी 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर पूरा करेंगे। 
बैठक में  संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल टोली के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper