नाबालिग से दरिंदगी: राजीनामा कराने आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथकड़ी पहन पहुँचा जेल
अतुल जैन
खनियांधाना। खनियाधाना थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई।
(क्या है पूरा मामला)
थाना खनियाधाना में अपराध क्रमांक 112/2026, धारा 137(2) बीएनएस, इजाफा धारा 65(1), 64(2)(M), 87, 127(4) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। इस गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
(मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल)
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी अनिल कुमार जाट अपने परिजनों के साथ फरियादी के घर राजीनामा करने के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम मुडिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अनिल कुमार जाट (23 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार जाट, निवासी नगला दुर्जिया, मिठाबली, थाना सादाबाद, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) बताया।
(न्यायालय के निर्देश पर जेल दाखिल)
विवेचना अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिछोर, श्री प्रशांत शर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया। आज दिनांक 14 जून 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे सर्किल जेल शिवपुरी दाखिल कर दिया गया।
(पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका)
इस कार्रवाई में निरी. केदार सिंह यादव, सउनि रामसिंह भिलाला, सउनि हजारीलाल जाटव, सउनि जगदीश शरण बंजारा, सउनि बालकिशन अहिरवार, प्रआर नीतू सिंह, प्रआर हीरा सिंह, प्रआर भानू पाठक, प्रआर धर्मेन्द्र भट्ट, आरक्षक रोहित कुमार उपाध्याय, अनूप कुमार, हेमसिंह गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, रवि बाथम, उमेश लोधी, दीपक किरार और अरविन्द्र सिंह कौरव की सराहनीय भूमिका रही।

