अंबेडकर की तस्वीर जलाने के मामले में बसपा का जन-आंदोलन, हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर

  • Share on :

एनएसए की कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन 
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर।  संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को बसपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे। बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में करीब 5 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनिल मिश्रा, गौरव व्यास सहित पांच अन्य आरोपियों पर एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।  बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर जलाना केवल एक व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है। इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव फैलाने का कार्य करती हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही एनएसए  के तहत कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper