इंदौर-शिवपुरी मार्ग पर बस हादसा: बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने जताया गहरा दुख, टोल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का बड़ा आरोप

  • Share on :

इंदौर से शिवपुरी मार्ग पर हुई इस अत्यंत दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश बस मालिकों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई एवं प्रशासन को मृत बच्चे  के परिवार को हर संभव मदद करने का वादा किया।
बस मालिक ने कहा कि यह हादसा बहुत ही भयानक हुआ है इसमें सरकार की तरफ से जो भी गाड़ी में सुविधा दी जाती है वह पूरी तरह आरटीओ प्रमाणिक सत्य है कागज भी कंप्लीट है यह हादसा टोल प्लाजा के 1 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है 
टोल प्लाजा पर सरकारी नियम अनुसार एक फायर वाहन एक एंबुलेंस एक क्रेन और एक जेसीबी मशीन की मौजूदगी होना चाहिए जो टोल प्लाजा पर नहीं होती है
 जिस समय बस हादसा हुआ उसके 1 घंटे के बाद फायर वाहन आए उसमें भी पानी नहीं था
 हमारे संगठन के द्वारा लगातार सेफ्टी आडिट  ड्राइवर ट्रेनिंग इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्शन फायर सेफ्टी अवेयरनेस एवं प्रीवेंटिव मेंटेनेंस का कार्य कर रही है आगे भी सुरक्षा मानको  को और मजबूत करने के लिए सरकार प्रशासन और वाहन निर्माता के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा 
इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं
 हम सभी यात्रियों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि यात्री सुरक्षा हमारे लिए केवल नियम नहीं बल्कि जिम्मेदारी है और नैतिक कर्तव्य है 
यह जानकारी बस मालिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नासिर खान ने दी
इस अवसर पर अध्यक्ष अरूण गुप्ता सचिव हरि दुबे  कार्यकारिणी सदस्य हरिओम दुबे पवन ट्रेवल्स गोलू शर्मा गोतम ट्रेवल्स हंस ट्रेवल्स के मालिक गुप्ता जी उपस्थित रहे सभी बस मालिकों ने हर संभव मदद करने का वादा किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper