आईवीएफ से जुड़ी ग़लतफहमियों को किया दूर: बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ का पारदर्शी नजरिया
इंदौर। डॉ. आस्था जैन, फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, इंदौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज के समय में जब लोग अपने करियर या व्यक्तिगत लक्ष्यों पर पहले ध्यान देना पसंद कर रहे हैं, ऐसे में फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन के विकल्प जैसे एग फ्रीजिंग, स्पर्म फ्रीजिंग और एम्ब्रायो फ्रीजिंग — जिन्हें एक साथ 'सोशल फ्रीजिंग' कहा जाता है — को काफी महत्व मिल रहा है। ये तकनीकें आईवीएफ प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं और लोगों को अपनी शर्तों पर पेरेंटहुड की योजना बनाने में मदद करती हैं।
डॉ. जैन ने बताया कि बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में दोनों पार्टनर्स की जाँच की जाती है, जिसमें महिलाओं के लिए बंद फैलोपियन ट्यूब्स, यूटेरस या ओवरी से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत जांच और पुरुषों में शुक्राणु उत्पादन या फ्लो से जुड़ी दिक्कतों की जांच शामिल होती है। यदि कोई दंपत्ति 35 वर्ष से कम उम्र का है और एक साल से अधिक समय से गर्भधारण की कोशिश कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिली है, तो अब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेने का समय है। डॉ. जैन ने बताया कि जीवनशैली और आसपास के तत्व प्रजनन क्षमता पर गहरा प्रभाव डालते हैं, इसलिए पूरे शरीर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। आधुनिक जीवनशैली प्रजनन क्षमता को बहुत प्रभावित करती है। शराब पीना, सिगरेट का सेवन, हानिकारक रसायनों के संपर्क और लगातार तनाव अंडाणु और शुक्राणु की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाते हैं। तनाव एक गंभीर समस्या है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर या शुगर जैसी बीमारियों को जन्म देता है, जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा, कम सक्रिय जीवनशैली, अनियमित भोजन और शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर की स्वाभाविक तालमेल को बिगाड़ती है, जिससे प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित होता है। डॉ. जैन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देती हैं, जिसमें नियमित व्यायाम, सावधानीपूर्वक भोजन, प्राकृतिक आहार और ध्यान शामिल हैं।
बिरला फर्टिलिटी & IVF का मिशन नैतिक इलाज, पारदर्शिता और मरीजों के भावनात्मक समर्थन के प्रति प्रतिबद्धता है। "हम फर्टिलिटी विकल्पों के बारे में जागरूकता फैलाना और समाज में व्याप्त मिथकों को चुनौती देना चाहते हैं। हमारे दंपत्तियों को ईमानदारी, सहानुभूति और सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा मिलनी चाहिए।

