रणजीत टाइम्स के 10 वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री और भाजपा अध्यक्ष  ने दी बधाई

  • Share on :

रणजीत टाइम्स
झाबुआ : राजेश सोनी
रणजीत टाइम्स अखबार ने अपनी सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के 10 वर्ष पूरे कर लिए है। इस अवसर पर रणजीत टाइम्स परिवार की और से महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया को "माता अहिल्या न्याय, सेवा और शौर्य की प्रतिमूर्ति" की प्रतिमा 'भेंट की गई। मंत्री निर्मला भूरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने रणजीत टाइम्स की सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए कहा, "रणजीत टाइम्स ने अपने 10 वर्षों के सफर में पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित किया है। अखबार की टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

रणजीत टाइम्स के संपादक ने कहा, हमारी सफलता का एकमात्र उद्देश्य है पाठकों का विश्वास और समर्थन। हम अपने पाठकों के लिए हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खचरें लाने का प्रयास करते हैं। और पाठकों के इसी विश्वास से सफल 10 वर्षों का सफर पूरा हुआ है। रणजीत टाइम्स ने अपने 10 वर्षों के सफर में मध्यप्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अखबार की टीम ने इस उपलब्धि के लिए अपने पाठकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

विशेष मैगजीन का विमोचन

रणजीत टाइम्स अखबार ने अपने सफल 10वर्ष पूरे कर लिए, इसकी उपलब्धियों के लेकर पाठकों के लिए एक विशेष मैगजीन तैयार की गई है। इस मैगजीन का विमोच्चन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया जाएगा। यह मैगजीन रणजीत टाइम्स के 10 वर्षों के सफर और उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन करेगी।

एक उद्देश्य : केंद्र में पाठक इसलिए रणजीत टाइम्स नंबर 1 यह नारा रणजीत टाइम्स की पाठक केंद्रित नीति को दर्शाता है। अखबार की टीम ने भविष्य में भी अपने पाठकों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper