अपराधों से बचाव के लिए चलाया अभियान

  • Share on :

दीपक तोमर  खरगोन जिला 

सनावद। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ अपराधों से बचने के लिए भी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों व स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई और बचाव के लिए सतर्क किया। पुलिसकर्मियों ने बताया किसी भी प्रकार का फ्रॉड होने की आशंका पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इससे साइबर अपराधों के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर सेल सक्रिय रूप से काम कर रही है। ऑनलाइन मित्रों द्वारा आपातकालीन स्थिति में मांगे गए पैसों या महंगे गिफ्ट के नाम पर कस्टम ड्यूटी की मांग से सावधान रहे। इस अभियान के तहत लोगों को कई जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। इससे वह ठगी का शिकार ना हो। पुलिस ने नगर में साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने वाले पैम्पलैट वितरित किए। इस दौरान एसआई चैनसिंह सोलंकी, केएस डावर, आरक्षक अजय सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper