यूआईटी-आरजीपीवी शहडोल में हुआ कैंपस प्लेसमेंट, विद्यार्थियों को मिले रोजगार के अवसर

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। यूआईटी-आरजीपीवी शहडोल में अंतिम वर्ष के मैकेनिकल एवं माइनिंग इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 70 विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए। 
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि राहुल सिंह एवं उत्कर्ष नामदेव ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, भविष्य की संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलैबोरेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना की।
कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया संस्थान के विशेषज्ञों एवं कंपनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी हुई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर टीएमसी के कार्यकारी निदेशक का संस्थान परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मैकेनिकल विभागाध्यक्ष आशीष खरे, माईनिंग विभागाध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, अकादमिक इंचार्ज पीएल वर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper