पटना में अभ्यर्थियों का भारी हंगामा: ट्रेन लेट होने पर पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल
पटना। बिहार में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा के दिन पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियोंने जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि ट्रेन के लगातार विलंब होने से नाराज हजारों अभ्यर्थी स्टेशन परिसर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अभ्यर्थियों ने हंगामा के दौरान पथराव करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने तोड़फोड़ भी की। हंगामा की सूचना मिलते ही स्पथानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो उग्र अभ्यर्थी पुलिस पर भी हमला करने लगे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की यह भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही पाटलिपुत्र स्टेशन पर हजारों अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी थी। ट्रेन के घंटों लेट होने के कारण अभ्यर्थियों में परीक्षा छूटने का डर और आक्रोश बढ़ता गया, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
साभार अमर उजाला

