कानपुर में तालाब में गिरी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत

  • Share on :

कानपुर देहात। कानपुर में बड़ा रोड एक्‍सीडेंट हुआ है। देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे तलाब में गिर गई जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मारे गए लोग तिलक समारोह में शामिल होकर इटावा से मुर्रा गांव लौट रहे थे। हादसा, सिकंदरा संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ। कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे तलाब में जा गिरी। 
सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा। वहां कार सवार छह लोगों को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार में सवार रहे भाई-बहन ही बचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी पंकज अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए इटावा गए थे। इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोग वापस लौट रहे थे। तभी ये कार अनियंत्रित होकर सिकन्दरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के  पास स्थित चौड़े नाला नुमा तालाब में जा गिरी। कार की रफ्तार काफी तेज थी।  रात करीब दो बजे हुई इस घटना से चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामीणों की मदद से कार में फंसे आठ लोगों को बाहर निकलवाने के बाद उन्हें सिकंदरा सीएचसी भेजा। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper