खारकलां में श्रावण मास की धूम: बाबा गुप्तेश्वर महादेव के दरबार में गूंजा सुंदरकांड पाठ, उमड़े श्रद्धालु
Punit sen
खारकलां:पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव सनातन संस्कृति समिति, खारकलां के तत्वावधान में स्थानीय बाबा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में समिति के सभी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने पूरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। पाठ के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी महाराज और बाबा गुप्तेश्वर महादेव के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
पाठ के विश्राम और आरती के पश्चात सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया,इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

