सीईओ ने वृंदावन ग्रामों का किया भ्रमण, दी योजना की जानकारी

  • Share on :

व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत वृंदावन योजना के तहत चयनित ग्राम सिंदूरी एवं चुनिया का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को वृंदावन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले में ऐसे ग्राम का चयन किया गया है, जहां जनसंख्या 2000 से अधिक एवं गौवंश की संख्या 500 से अधिक हो, ताकि ये ग्राम आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के अन्य गांवों के लिए विकास की मिसाल प्रस्तुत कर सकें।
इस योजना के अंतर्गत गौ पालन एवं डेयरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, चारागाह विकास, अधोसंरचना निर्माण, स्वरोजगार एवं स्वच्छता जैसे कार्यों को सरकार द्वारा 6 चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा।
प्रारंभिक चरण में चयनित वृंदावन ग्रामों में गौशाला, ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, पुस्तकालय, आजीविका वर्कशेड, पशु चिकित्सालय, सड़क कनेक्टिविटी, पीडीएस दुकान एवं सौर ऊर्जा आधारित हर घर जल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper