किसान मोटर साइकिल रैली को सीईओ जिला पंचायत कि हरी झंडी

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल।प्रदेश शासन के “किसान कल्याण वर्ष 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों  की मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। किसानो की मोटर साइकिल रैली को सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना, शासन की कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और किसानों को सम्मानित करना है। 
किसानो की मोटर साइकिल रैली शहडोल कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर गांधी चौक से बुढार चौक होते एवं लल्लू सिंह चौराहा में संपन्न हुई।
इस अवसर पर पार्षद  श्री शक्ति लक्ष्यकार, उप संचालक कृषि श्री संग्राम सिंह मरावी,सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री अनुराग पटेल,नायब तहसीलदार श्री राजकुमार रावत  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper