चंदननगर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 2.160 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदननगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप वर्मा (50) निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर, केसरबाग रोड को इंद्रप्रस्थ सिंदोड़ा क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 2.160 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है, बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और सस्ते दामों में गांजा खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। साथ ही जल्दी पैसे कमाने और कर्ज चुकाने के उद्देश्य से इस अवैध कारोबार में लिप्त था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट के तहत 3 प्रकरण और एक मारपीट का मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 550/26, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी तिलक करोले के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में उनि सौरभ कुशवाह, उनि सेवना सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप, बलराम चौहान, जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक अनिल मकावाना एवं सुनील सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper