चौरसिया समाज करैरा द्वारा नाॅग पंचमी [चौरसिया दिवस] का त्यौहार मनाया,चल समारोह निकला

  • Share on :

करैरा। नगर में चौरसिया समाज द्वारा नाॅग पंचमी पर चौरसिया दिवस के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।
चौरसिया दिवस पर समाज बंधुओ द्वारा काली माता मंदिर पर एकत्रित हुए वहां से नाॅग बैल के जनक, चौरसिया समाज के कुलगुरु चौरसी महाराज तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व  माल्यार्पण कर चल समारोह का शुभारंभ किया गया जिसमें सभी चौरसिया समाज के महिला, पुरुष ,बुजुर्ग ,बच्चे आदि संख्या में चल समारोह में उपस्थित हुए चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिवपुरी झांसी रोड, पुलिस चौकी ,बीज भंडार रोड, बस स्टैंड ,पुराना बस स्टैंड, फूटा तालाब, गांधी रोड, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, चांद दरवाजा होते हुए मधुमति तट गणेश मंदिर पर चल समारोह का समापन हुआ। चौरसिया समाज की बैठक का आयोजन हुआ बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखें और अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव रखा और अंत में समाज बंधुओ द्वारा सहभोज का भी आयोजन किया गया। बैठक अध्यक्ष नरेश चौरसिया, ग्यासी राम चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, हरि गोपाल चौरसिया, हरि चौरसिया, हरिओम चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अभिनेंद्र चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, सुनील चौरसिया,हरीशरण चौरसिया, ललित चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, दिनेश चौरसिया, राघवेंद्र चौरसिया, अनिल चौरसिया, मुकुल चौरसिया , शिवम चौरसिया, विष्णु चौरसिया, प्रेम नारायण चौरसिया, आनंद चौरसिया, जगदीश चौरसिया, दीनदयाल चौरसिया, निक्की चौरसिया आदि उपस्थित थे 
रणजीत टाईम्स न्यूज शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper