छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित कई दिग्गज पहुंचे

  • Share on :

प्र्रेमचंद पटेल ने कहा-कटघोरा में बनेगा अखबार वितरक संघ का भवन, 15 लाख रूपए देने की घोषणा
कोरबा। कटघोरा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित हुए, वहीं नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पद्
मिनी देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय शर्मा भाजपा नेता प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अजय धनोदिया, श्री दुलानी, अकाश शर्मा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल विराजमान थे। माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय का विशेष स्नेह और आशीर्वाद संघ को मिला। 
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मन्नु राठौर सहित अन्य विधायक प्रतिनिधि, संस्कार टीम की अध्यक्ष श्रीमती अकांक्षा चंदेल, सीए प्रमेश चंदेल, शंकर रजक, पत्रकार शशिकांत डिक्सेना,  व कई नेता, समाजसेवी, पत्रकारगण सहित छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया (बबलू) यादव, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष विजय दास बिलासपुर अध्यक्ष सियाराम एवं उनकी टीम, जमनीपाली सचिव रविंदर, सह सचिव राय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, लक्ष्मण सिंह राजपूत , अरविंद साहू विशेषर प्रसाद साहू, रोशन दास, विनय डिक्सेन , राजकुमार पटेल, दुर्गा, मनोज, जाहित,बॉबी, विकास प्रिंस,विकास,अनिल गिरी, कृष्ण निर्मलकर, दिलीप यादव, रंजीत पटेल, विक्रम, रंजीत, दिलहरण, राकेश साहू, ,चरण दास महंत, आदित्य ,युवराज पटेल, भूपेंद्र, करण ,प्रवीण, रामचरण,विजय सहिस, शत्रुहन चौहान, हर्ष मानिकपुरी, धरम दास ,गुलशन साहू,बृजमोहन दास, सदबीर निर्मलकर, बांकी मोंगरा, ढेलवाडीह इकाई के सदस्यगण, पाली से शंकर दीवान, दिनेश श्रीवास, मातृशक्ति अखबार वितरक संघ से रतन राठौर, दीक्षा राठौर, पुष्पा साहू, रवीना साहू, उपासना साहू, रेखा साहू, ज्योत्सना साह,ू धानी साहू, याचना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए।
कटघोरा में 15 लाख की लागत से बनेगा संघ का भवन
मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई की मांग पर कटघोरा में भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। श्री पटेल की घोषणा के बाद समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखबार वितरण का काम किसी चुनौति से कम नहीं। बरसात हो, गर्मी हो, कड़कड़ाती ठंड हो या धूप हो या छांव, सभी परिस्थितियों में अखबार वितरक समय पर हमारे घर अखबार पहुंचाते हैं और हम चाय की चुस्की के साथ देश-दुनिया का हाल जान पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अखबार पढ़ना चाहिए, इसमें समाचार के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बातें भी हमें पढ़ने को मिलता है, जिससे हर वर्ग का ज्ञान बढ़ता है। अखबार विश्वसनीयता के साथ समाचारों का प्रकाशन करता है, जो तथ्यपरक होते हैं। 
स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ, अतिथियों के स्वागत में आतिशबाजी
यहां उपस्थित अतिथिगणों एवं संघ के सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अतिथियों के स्वागत में संघ के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे अतिथिगण काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम को शंकर जादूगर ने अपने जादू से रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया और आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया ने किया। 
पत्रकार जगत का मिला सहयोग, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
अखबार वितरक संघ के दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सफल बनाने में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पत्रकारों का सहयोग रहा। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उत्साहवर्धन करने वाले पत्रकारों का आभार जताया और धन्यवाद दिया। वनभोज एवं दीपावली मिलन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा रवि रजक ने 11 हजार रूपए का विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper