डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पौधारोपण, प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार और आदर्श देशवासियों को राष्ट्रसेवा तथा जनकल्याण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
जयंती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper