मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ध्वजारोहण कर कहा- वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को याद करने का यह पावन अवसर

  • Share on :

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्र के तहत लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, जिसमें 17 टुकड़ियां शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में  कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को याद करने का एक पावन अवसर है, जिन्होंने भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान कुर्बान की। हमारी सरकार नागरिकों के विकास और सामाजिक सद्भाव में भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और प्रशासन जनोन्मुखी हो। हमारी सरकार इस दिशा में काम करने के लिए कटिबद्ध है।
भोपाल में आयोजित मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त मयूर खंडेलवाल ने किया। इस परेड में पुलिस बैंड सहित 17 टुकड़ियां शामिल हुई, जिनमें प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिला विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्वरोही दल शामिल रहे। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश में लगभग 7 लाख मकानों का निर्माण कर लिया गया है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सहायता योजना में वर्ष 2023-24 में 62 हजार 583 कन्याओं के विवाह के लिए सहायता राशि दी है। समाज के वरिष्ठजन, दिव्यांगजन, निराश्रितों और कल्याणी बहनों को प्रत्येक माह 600 रुपये दिए जा रहे हैं। श्रम कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं में 7 लाख श्रमिकों को 43 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। श्रमिक के परिवारों के लिए शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार, विवाह सहायता, कल्याणी सहायता, श्रमिक साहित्य पुरस्कार और उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना लागू की गई है। 
साभार अमर उजाला

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper